आई. बी. आर. फाउंडेशन देगा मुस्लिम बच्चों को निशुल्क मजहबी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम की सुविधा 
कुचामन सिटी  शिक्षा नगरी के नाम से जानी जाती है लेकिन अफ़सोस मुस्लिम समुदाय के लोगो की अपनी मजहब की तालीम नहीं के बराबर है ! अच्छी शिक्षा लेने की चाह रखने वाले मुस्लिम समाज के बच्चों को निशुल्क शिक्षा की सुविधा के लिए आई.बी.आर. फाउंडेशन ने शुरुआत की है। कुचामन सिटी के लुहारिया बास में इसके लिए पहला ऐसा मदरसा होगा जिसमे उर्दू, अरबी, (कुरआन, हदीस) के साथ साथ हिंदी, अंग्रेजी की निशुल्क भाषाई शिक्षा दिलाएगा।
आज बड़े-बड़े स्कूलो में जाकर अच्छी शिक्षा लेने की होड़ है। ऐसे में मुस्लिम समाज के बच्चे अपनी मजहबी तालीम में पीछे रह जाते हैं। आई.बी.आर. फाउंडेशन ने निर्णय लिया है कि मुस्लिम समाज के ऐसे बच्चे जो बड़े-बड़े स्कूलो में जाकर या फिर किसी वजह से मजहबी तालीम नहीं हो पा रही हो उसके लिए उच्च शिक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए पूरी तरह निशुल्क मदरसे की व्यवस्था की जाएगी। यह सामाजिक सरोकारों की तहत अपनी तरह का पहला प्रयास है। फाउंडेशन बच्चों को निशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण देने, उर्दू, अरबी, हिंदी, अंग्रेजी की निशुल्क भाषाई शिक्षा दिलाएगा। लुहारिया बास के स्कूलो में हिंदी, अंग्रेजी, तो पढ़ पाते है लेकिन अपनी मजहबी तालीम नहीं कर पाते है! उनकी समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Comments